फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को जारी कर दिए गए आवासीय पट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्रों को जारी कर दिए गए आवासीय पट्टे
विज्ञापन

शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव आबादगढ़ के निवासियों ने गांव में कई अपात्रों को आवासीय पट्टे जारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पट्टे निरस्त कर वास्तविक पात्रों को पट्टे देने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीण नलनीश, मोहन, रमेश, हरबीर , अजब सिंह, सतबीर, जगरोशन, राजकुमार आदि ने बताया कि गांव आबादगढ़ की पट्टी नौगांवा में शासनादेशों की अनदेखी करते हुए अपात्रों को आवासीय पट्टे जारी कर दिए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से गांव के कुछ संपन्न लोगों को पट्टे दे दिए गए हैं। पट्टे आवंटन से पूर्व न तो गांव में मुनादी कराई गई और न ही कोई एजेंडा घुमाया गया। आरोप है कि भूमि प्रबंध समिति के सदस्यों से भी हस्ताक्षर नहीं कराए गए। नौ व्यक्तियों को मनमाने तरीके से पट्टे जारी कर दिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी संख्या में पात्र परिवार हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की गई। उन्होंने एसडीएम से पट्टों को निरस्त कर पात्र व्यक्तियों को आवंटन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें