अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अलंकरण समारोह में सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में महाराजा अग्रसेन बारातघर में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज शामली का छठा मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था जातिगत नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर होनी चाहिए। इस दौरान समाज में सीबीएसई, आईसीएससी और यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल एवं विधायक कपिल देव अगवाल ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। अग्रवाल ने कहा कि मेधावियों का सम्मान जरूरी है। इससे उनका और अन्य छात्रों का हौसला बढ़ता है। विधायक कपिल देव ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि आरक्षण को जातिगत नहीं होना चाहिए बल्कि आर्थिक आधार पर आरक्षण किया जाना चाहिए। इस दौरान पीसीएस में चयनित होने वाली शामली की संध्या संगल, हर्षिता अग्रवाल, रिया गोयल, अमन गोयल, अमन कुमार गुप्ता सहित अन्य मेधावी सम्मानित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश्वर बंसल तथा संचालन अरविंद ऐरन सभासद ने किया। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि मीनू संगल, राकेश तायल, कार्यक्रम संयोजक अंकित गोयल, अध्यक्ष संदीप मित्तल, विशाल गुप्ता, सचिन मित्तल, महेश गर्ग, अशोक गर्ग, विकास जिंदल, संगीत गोयल, राजेश बंसल, कृष्ण कुमार गोयल, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।