जलालाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व टोल अवरूद्ध कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की थानाभवन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जलालाबाद के दभेड़ी टोल प्लाजा पर तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर ट्राली सवार महिला मजदूरों पर आटोमैटिक टोल बैरियर गिर गया था, जिससे महिला के सिर मे चोट आई थी घटना के बाद ट्राली सवार महिलाओं द्वारा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करते हुए ऑफिस शीशे, कैमरे आदि तोड़ दिए थे। शनिवार को परियोजना क्रियान्वयन इकाई के साइट इंजीनियर राजन कुमार ने थानाभवन थाने पर तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद