फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लिफ्ट लेकर मोबाइल व नकदी लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर तीन हजार रुपये व महंगा स्मार्ट फोन लूटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार निवासी अंशुल कुमार दो दिन पहले बृहस्पतिवार की शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला धीमानपुरा में एक दुकान से सामान लेने आया था। सामान लेकर जैसे ही वह दुकान से बाहर आकर अपनी बाइक पर चलने लगा, तो उसी समय दो अनजान युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी और कुछ दूर तक छोड़ने के लिए कहा। युवक उन्हें बाइक पर लेकर चल दिया। आरोपी उसे कोतवाली क्षेत्र में कुड़ाना मोड़ पर ले गए। वहां पर उनका तीसरा साथी पहले से मौजूद था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने युवक को डरा धमकाकर उसका महंगा स्मार्ट फोन और करीब तीन हजार रुपये लूट लिए। पहले तो पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, फिर घटना को दबाने की कोशिश की। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो सीओ सिटी श्रेष्ठा ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद शहर कोतवाली में पीड़ित की तरफ से अज्ञात तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
शामली। शहर कोतवाली में मोहल्ला गुजरातियान निवासी अवनीश कुमार की तरफ से कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में बताया कि 17 फरवरी की शाम करीब पौने सात बजे वह अपने पुत्र अमित गोयल के साथ स्कूटी से बाजार जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला हलवाई हट्टा में पहुंचा तो उस मोहल्ले के निक्की ने अपनी बाइक से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों पिता-पुत्र स्कूटी से गिर गए। आरोप है कि निप्पू उर्फ निपुन मित्तल ने अपने साथी कमल उर्फ सोनू, पूरण व एक अज्ञात ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें दोनों को चोट आई। पीड़ित का कहना है कि उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने केे तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें