झिंझाना। गांव रंगाना के जंगल में शुक्रवार रात कविंद्र की नलकूप का ताला तोड़कर और वहां से कटआउट, 15 मीटर के करीब बिजली का केबिल आदि सामान चोरी कर लिया । इससे पहले करीब एक पखवाड़े में इस तरह चोरी की आधा दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने कोई भी घटना का खुलासा न कर पाने का आरोप पुलिस पर लगाया है। पिछले एक पखवाड़े से गांव के नरेंद्र, प्रकाशा, संजय, नवाब, कालू, बाबू, रणवीर आदि की नलकूप से चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। रात फिर कविंद्र की नलकूप का ताला तोड़कर वहां से स्टार्टर चारपाई आदि सामान अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। अभी 4 दिन पहले किसी ने हाईटेंशन लाइट को ऊपर ही एलटी की लाइन से जोड़ दिया था जिस वजह से कई ट्यूबवेलों की मोटर आदि फुंक गई थी।