फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
कैराना में कोतवाली के गेट के पास बुच्चाखेड़ी के ग्रामीण। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
स्कूल चेयरमैन के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

कैराना (शामली)। स्कूल की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर छात्रा की मौत के मामले में मंगलवार को परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और सीओ से मिले। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल चेयरमैन के शिक्षक बेटे के खिलाफ बेटी को परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कैराना की टीचर्स कॉलोनी स्थित डीके कान्वेंट स्कूल में बुच्चाखेड़ी गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा अनुष्का पुत्री मुकेश कुमार 26 मार्च की सुबह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधक मैनेजर व अध्यापक छात्रा को पानीपत ले गए। जहां उसकी मौत हो गई थी। बाद में छात्रा को उसके गांव ले जाया गया। जहां पर दोपहर के समय परिवार व ग्रामीणों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया था। छात्रा के पिता व परिजनों ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें छात्रा के एक पेपर में फेल होने पर छत से कूदकर आत्महत्या करने की बात बताई थी। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद होना बताया था। शाम के समय स्कूल में पहुंचे परिजनों को कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। चेयरमैन के शिक्षक बेटे पर उन्हें शक हो गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने उसी दिन डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को छात्रा के पिता व सैकड़ों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और सीओ जितेंद्र कुमार से मिले। जहां पर छात्रा के पिता ने तहरीर देते हुए आरोप कि स्कूल के चेयरमैन का बेटा उनकी बेटी को परेशान करता था। पूर्व में बेटी ने घर आकर बताया था। घटना वाले दिन स्कूल प्रबंधक ने उनको धोखे में रखकर छात्रा का अंतिम संस्कार कराया था। पिता ने बताया कि मुझे यकीन है कि उसकी बेटी के आत्महत्या स्कूल चेयरमैन के बेटे से परेशान होकर की है। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर स्कूल चेयरमैन के शिक्षक बेटे आदित्य उर्फ अंकित निवासी टीचर कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्कूल से कब्जे में ली गईं तीनों डीवीआर की जांच कराई जाएगी। साथ ही सुसाइड नोट की भी जांच कराई जाएगी।
सर... आगे से न करें किसी बच्चे को फेल
छात्रा की मौत के दो दिन बाद अचानक स्कूल स्टाफ ने पुलिस को एक छात्रा का सुसाइड नोट बताकर कॉपी का पेज दिया। जिसमें लिखा है कि सर मैं आज पेपर देने नहीं अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए आई हूं। मैं पेपर में फेल नहीं होना चाहती हूं। इसलिए अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं। मेरे मम्मी-पापा से कहना मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। फेल होकर उनकी बेइज्जती नहीं कराना चाहती हूं। आप आगे से किसी बच्चे को फेल न करें। जिससे कोई बच्चा फेल होकर मेरी तरह जिंदगी खत्म कर दे और अपने परिवार से दूर हो जाए। मुझे तो जाना ही पड़ा, आप सर मैम की वजह से किसी ओर बच्चे को परिवार को छोड़कर न जाना पड़े। मामले में सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल स्टाफ द्वारा छात्रा का लिखा सुसाइड नोट मिला है। जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।
डीवीआर की जांच से संतुष्ट नहीं परिजन
घटना के अगले दिन परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी थी। जिसके बाद किलागेट पुलिस चौकी इंचार्ज पवन सैनी स्कूल में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की तीन डीवीआर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की पुरानी या डिलीट की गई रिकॉर्डिंग को रिस्टोर कराने के लिए साइबर सेल या किसी एक्सपर्ट की आवश्यकता होती है। डीवीआर की जिस तरह जांच की जा रही है, उससे वह कतई संतुष्ट नहीं हैं।
सीओ से एक घंटा तक हुई बातचीत
बुच्चाखेड़ी गांव के ग्राम प्रधान आजाद सिंह कश्यप, पूर्व प्रधान प्रवीण चौहान, राजेश चौहान, छात्रा के मामा सोनू, छात्रा के पिता एडवोकेट अशोक कुमार व मगन सिंह आदि ग्रामीण कोतवाली में पहुंचे। सीओ से करीब एक घंटे तक कोतवाली के ऑफिस में बैठकर बात की। सीओ ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सैकड़ों ग्रामीणों के पहुंचने पर अलर्ट रही पुलिस
इस मामले में बुच्चाखेड़ी गांव से सैकड़ों ग्रामीणों के थाने का घेराव करने व जाम लगाने की सूचना मिली तो पुलिस अलर्ट हो गई। तीतरवाड़ा चुंगी, कांधला तिराहा, पालिका बाजार व कोतवाली के गेट पर पुलिस पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों के सीओ से मिलने के दौरान कुछ ग्रामीण कोतवाली के गेट पर एकत्र हो गए। पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। अंदर पहुंचे ग्रामीणों के कहने के बाद कोतवाली के गेट से ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें