फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परियोजना निदेशक पर हमले में छह के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 18 Jan 2026 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जल निगम की कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक व अन्य अधिकारियों पर फर्म के कर्मचारियों द्वारा हमला करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर परियोजना निदेशक की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के करनाल रोड निवासी संजय पटेल ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जल निगम की कार्यदायी संस्था लक्ष्मी सिविल इंंजीनियरिंग सर्विसिज प्राइवेट लिमिटेड महाराष्ट्र द्वारा निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिसका कार्यालय मेरठ-करनाल रोड पर है। इसमें वह परियोजना प्रबंधक के पद पर है। उसी फर्म में संदीप धीमान भी परियोजना प्रबंधक व राजीव राॅय जनरल मैनेजर के पद पर है, जिनकी तैनाती जिला शामली, मुजफ्फरनगर में है।
नौ सितंबर 2025 को वह और संदीप धीमान कार्यालय में बैठे थे। शाम करीब पौने छह बजे ठेकेदार अमृतपाल, धर्मेंद्र, निखिल, सुधीर दूबे, सौरभ शर्मा और उनकी फर्म का कर्मचारी राहुल उनके ऑफिस में घुसे और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपी ऑफिस में रखे कंप्यूटर में लगी पैन ड्राइव और जरूरी दस्तावेज और कार्यालय में लगे कैमरे के डीवीआर से कैमरा बंद कर हार्ड डिस्क निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें