फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घने कोहरे के साथ शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में झिंझाना रोड पर सर्दी में जाती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में लोगों को कोहरे व शीतलहर से राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में कई दिन से घना कोहरा छा रहा है। शाम होते ही कोहरा पड़ना शुरू हो जाता है और अगले दिन दोपहर तक छाया रहता है। कोहरे के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते। शुक्रवार रात में घना कोहरा छाया रहा। शनिवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो हर तरफ कोहरा छाया हुआ था। द़ृश्यता भी दस मीटर से कम रही। कोहरे के साथ दिनभर शीतलहर चलने से ठिठुरन बनी रही। शनिवार दोपहर को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलती रही। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर छह डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले दो दिन कोहरा छाया रहने के आसार है।

शामली में झिंझाना रोड पर सर्दी में जाती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें