फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली, कैराना। बच्चों के विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मोहल्ला अंसारियान सिदरयान निवासी गुफरान ने बताया कि दोपहर में गली में बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसके चलते इसराइल, शब्बीर उर्फ गुट्टा, अहसान, रिज्जू, साबिर, सुहैल व आमिल और दो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडे व तलवारों से घर में घुसकर मारपीट कर दी थी। हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने तीन आरोपी अहसान, आमिल व बिल्लू को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें