फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नौकरी देेने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर लोकेश कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, दिलदार सैनी, अरविंद कुमार, योगेंद्र, विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि पप्पूराम निवासी गांव उल्हैनी, जोगेंद्र गिल निवासी गांव टोडा और प्रदीप कुमार निवासी भैंसवाल ने शामली में रामसागर के निकट फ्यूचर मेकर कंपनी के नाम से ऑफिस खोला था। यहां उनसे कंपनी में नौकरी लगवाने के बहाने पैसा लिया गया। इस पैसे से आरोपियों ने जमीन, प्लाट और गाड़ी खरीदी, जो अपनी पत्नी के नाम कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि फ्यूचर मेकर कंपनी के तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में 22 लोगों से करीब 65 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने चार दिन पहले आदर्श मंडी थाने का निरीक्षण करने पहुंची जनपद की नोडल अधिकारी मेरठ पीटीएस की आईजी लक्ष्मी सिंह से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
ठगी के शिकार पीड़ित
कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट में प्रदीप निवासी कुड़ाना छह लाख, अरविंद निवासी कुड़ाना, चार लाख, हरेंद्र कुड़ाना दो लाख, देवेंद्र कुड़ाना चार लाख, खुर्शीद चौधरी बनत तीन लाख, प्रवीण कुमार डूंडूखेड़ा ढ़ाई लाख, योगेंद्र भाज्जू पांच लाख, नितिन कुमार भाज्जू दो लाख, विजयपाल मछरौली दो लाख, रूपक मछरौली दो लाख, प्रमोद मछरौली ढ़ाई लाख, नाथीराम टोडा 52 हजार, राजेंद्र झिंझाना चार लाख, लोकेश टोडा 1172590, संजीव झिंझाना दो लाख, विनोद कुमार झिंझाना दो लाख, नीरज कुमार झिंझाना छह लाख, दिलदार सैनी झिंझाना, 185000, अनिल कुमार झिंझाना 84 हजार, मो. इस्तखार झिंझाना 184000, मुकेश गाडीवाला झिंझाना 37 हजार, ऊषा निवासी शामली 80 हजार की ठगी होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें