कैराना। बृहस्पतिवार को कैराना-शामली रोड स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया और उन्हें रोजगार प्रदान किए गए। केंद्र प्रबंधक प्रवीण शर्मा ने बताया कि केंद्र द्वारा दो वर्षों में 2268 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया का चुका है। प्लेसमेंट मैनेजर भीम सेन ने बताया की रोजगार मेले का आयोजन केंद्र से उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अच्छे रोजगार से जोड़ना है। मौके पर मनीषा सक्सेना, सुजाता शर्मा, आदि मौजूद रहे। रोजगार मेले में केंद्र पर चल रहे पांच अलग-अलग ट्रेड के प्रत्येक बैच में प्रथम छात्र-छात्राओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।