फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव में दुष्कर्म पीड़िता के बयान बदलवाए

Sat, 27 May 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हिंदू युवा वाहिनी ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में आरोप लगाया कि विवेचक ने पीड़िता पर दबाव डालकर बयान बदलवाए। ऐसे विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि शामली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को दूसरे समुदाय युवकों और उनके साथियों ने अगवा कर लिया, जिसके बाद उसको चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया अपने साथ भोपाल तथा दिल्ली ले गए। आरोप है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया गया। 

मामले में किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों का मामा पुलिस में है और उसने ही विवेचक संपर्क करके किशोरी को बरामद    कराया। बरामदगी के बाद भी किशोरी को परिजनों से मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि विवेचक ने किशोरी पर बयान बदलने व    ऐसा न करने पर परिवार वालों को झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी तक दीं। डर के कारण किशोरी ने विवेचक द्वारा बताए   गए बयान ही दिए थे। अब किशोरी अपना मेडिकल कराकर दोबारा बयान दर्ज कराना चाहती है। उन्होंने डीएम से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इस     मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी बिट्टू कुमार, रविन्द्र कालखंडे और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें