फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब भेजी जाएंगी वीडियो

Sat, 27 May 2017 12:24 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन

विज्ञापन
शामली। सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ दर्ज मामले में दो वीडियो क्लिप जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) भेजी जाएंगी। वह दोनों क्लिप वीडियो पुलिस ने जुटा ली हैं, जिनमें विधायक नाहिद हसन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। 

गौरतलब है कि धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी नीरज निवासी कसेरवा के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई कराने की मांग को लेकर 20 मई को झिंझाना में पंचायत का आह्वान किया गया था। उसमें कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन को भी पहुंचना था, लेकिन झिंझाना के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत होने से टलवा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद 21 मई को पुलिस ने अपनी तरफ से विधायक नाहिद हसन के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला विधायक से जुड़ा होने के कारण चर्चाओं में आ गया। 

जांच में पुलिस को मालूम चला कि विधायक नाहिद हसन की दो वीडियो भी वायरल हुई, जिनमें से एक में उनका चेहरा साफ नहीं आ रहा, जबकि दूसरी वीडियो में वह कार में बैठे हैं। अब पुलिस इन वीडियो की जांच कराना चाहती है कि वीडियो में जो बोल रहा है, वह विधायक की आवाज है या फिर वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए दोनों वीडियो क्लिप को पुलिस फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से परीक्षण कराने के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। 
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि प्रकरण में सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कराई जा रही है। वीडियो भी जांच के लिए एफएसएल भिजवाई जाएंगी। एफएसएल से रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि वीडियो में जो आवाज है, वह विधायक की है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें