फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन में रेनू और नृत्य में प्रिया बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रॉयल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विशेष अतिथि मृदुला जैन, प्रबंधक दीपिका मलिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मृदुला जैन ने मातृ शक्तियों से कहा कि वे अपने बच्चों की तुलना किसी से ना करें और हमेशा सकारात्मक विचारधारा रखते हुए खुश रहे।
कार्यक्रम में पहेली प्रतियोगिता डू यू नो योर किड (आप अपने बच्चे के बारे में कितना जानते हैं) कराई गई, जिसमें रेनू प्रथम स्थान पाकर विजेता रही। पाक कला प्रतियोगिता में निपुण, मदर सैफ में प्रथम दीपिका मालिक, द्वितीय मीनाक्षी व मोनिका रही। नृत्य खेल प्रतियोगिता में प्रिया विजेता रही। गायन प्रतियोगिता में रेनू प्रथम, वरदा नाज द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मनदीप विजेता रही। रेंप वाक प्रतियोगिता प्रथम दीपा, द्वितीय दिशा और तृतीय शिवानी रही। बैलून खेल प्रतियोगिता में प्रीति मिश्रा विजेता रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने कहा कि माता का जीवन में स्थान अतुलनीय है। माता ही ऐसा रिश्ता है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
बच्चों ने उकेरी मां शब्द की आकृति
शामली। सोंटा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मातृ दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के पार्क में मां शब्द की आकृति जमीन पर उकेरी। इसके अलावा सुंदर ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर बनाकर व गीत के माध्यम से अपने मनोभाव को व्यक्त किया। ग्रीटिंग कार्ड और पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई। विद्यालय स्टाफ ने मातृ दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा यह दिन माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। मां का आंचल अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि अपने बच्चे के लिए सारी दुनिया से लड़ सकती है। मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। मां का हमारे जीवन में बहुत महत्व है मां के बिना दुनिया अधूरी है।
मातृ दिवस पर छात्र-छात्राओं बनाए ग्रीटिंग कार्ड
शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में मातृ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका निशा नायर के निर्देशन में कक्षा छह के छात्र-छात्राओं ने मातृ दिवस पर सुंदर व आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए। कार्ड पर मां को समर्पित स्लोगन लिखे गए थे। कार्यक्रम में मातृ दिवस पर छात्र-छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी में कविता सुना। इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें