शामली नेहरू मार्केट में दुकान से अश्लील होर्डिंग्स ले जाते नगर पालिका कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। नगरपालिका की टीम ने शहर के कई बाजारों में अभियान चलाकर दुकानों पर लगे अश्लील पोस्टरों को हटवाया। इस दौरान पालिका ने दो दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर 1500 रुपये जुर्माना भी वसूला।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में एडीएम से शहर में दुकानों के अंदर और बाहर लगे अश्लील पोस्टरों को हटवाने की मांग की थी। प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने टीम के साथ नेहरू मार्केट, गांधी चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, वीवी इंटर कालेज रोड आदि पर दुकानों के बाहर लगे अश्लील पोस्टर और होर्डिंग्स हटवाए। इस दौरान दो दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त कर 1500 रुपये जुर्माना वसूल किया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। दुकानों पर अश्लील पोस्टर लगे पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।