कैराना में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर होर्डिग्स ध्वस्त करती जेसीबी मशीन
- फोटो : SHAMLI
कैराना। नगरपालिका क्षेत्र में बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग्स पर नगरपालिका ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को तीन बड़े होर्डिंग्स जेसीबी से ध्वस्त करा दिए गए। पालिका अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना शुल्क जमा कराए होर्डिंग्स लगाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
नगर के पानीपत-खटीमा राजमार्ग से लेकर नगर के अंदर बाजारों में भी जगह-जगह बड़े विज्ञापन होर्डिंग्स लगे हुए हैं। बुधवार को नगर पालिका परिषद की राजस्व निरीक्षक दीक्षा चौहान के नेतृत्व में जेसीबी से पानीपत-खटीमा राजमार्ग के किनारे लगे तीन बड़े होर्डिंग्स ध्वस्त करा दिए गए। मामले में एसडीएम/अधिशासी अधिकारी उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञापन शुल्क नगरपालिका में जमा कराने के बाद ही नगर में होर्डिंग्स जाएं, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।