फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया याद
विज्ञापन

शामली। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर शामली के बूथ नंबर 57 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

शामली के बूथ संख्या 57 और कांधला के बूथ संख्या 304 पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान का विरोध करते हुए आंदोलन चलाया तथा उनके आंदोलन के कारण ही कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना। भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उन्हीं की विचारधारा पर भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, कमल बंसल, अनुज कुमार, कृष्णपाल, ललित जैन, विजेंद्र धीमान, संजय धीमान, योगेश जैन, सरवन धीमान, आशीष धीमान, अमित विश्वकर्मा, मनीष भटनागर, गौरव विश्वकर्मा, सतीश चंद धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें