शामली। शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य यजमान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी रहे। इस दौरान रालोद कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति प्रदान कर भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान किए जाने की प्रार्थना की। इस दौरान एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें चौधरी साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनवार चौधरी, आशुतोष पंवार, सुनील टोडा, राजू माजरा, अब्दुल गफार चेयरमैन जलालाबाद, मौहम्मद वसी, सुरेन्द्र गंदेवडा, सुनील सरोहा, विक्रांत उर्फ छोटा आदि मौजूद रहे।
किसान हित में अजित सिंह ने किए कई कार्य
कांधला। क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित भारसी मोड़ के निकट शिवालिक ढाबे पर रालोद कार्यकर्ताओं ने रालोद के पूर्व सुप्रीमो अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान रालोद व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित शिवालिक ढाबे पर रालोद व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रालोद के पूर्व सुप्रीमो स्व. अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन धारण कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर रालोद के वरिष्ठ नेता सतबीर पवार ने बोलते हुए कहा कि रालोद के पूर्व सुप्रीमो स्व. चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे उन्होंने अपने कार्यकाल में उड्डयन मंत्री, उद्योग मंत्री व कृषि मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल में अनेकों कार्य किए। उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने 15 किलोमीटर की दूरी पर मील लगवाए। कृषि मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सेवा दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार ने कहा कि स्व: चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। इस मौके पर सुशील मलिक, विनोद पंवार, उदयपाल, विनोद प्रधान, कपिल पंवार, सुधीर पंवार, राकेश कुमार, सहित आदि मौजूद रहे।
चौधरी अजित सिंह को किसानों ने दी श्रद्धांजलि
झिंझाना। दरगाहपुर गांव की चौपाल में आज शाम करीब 6 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई । बाद में किसानों ने तय किया कि वे ट्यूबवेलों पर मीटर नहीं लगने देंगे।स्वाभिमान भारतीय मजदूर किसान संगठन के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसने सबसे पहले चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर गांव में पावन निगम द्वारा लगाए जा रहे ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने को चर्चा हुई , जिसमें पूरी तरह से इसका विरोध हुआ क्या हुआ कि में गांव की ट्यूवेल पर कोई नहीं लगने देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वाभिमान भारतीय मजदूर किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सरोहा ने की तथा परमिंद्र लंबरदार ने संचालन किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान शांता, अमरपाल, प्रहलाद, तेजपाल सिंह, कंवर सेन और वर्तमान प्रधान पुत्र नीटू आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली पहुंच कर दी श्रद्घांजलि
शामली। दिल्ली में अंबेडकर भवन में चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नेताओं ने कार्यक्रम में दिल्ली पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विचार गोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उनके पथ पर चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, थाना भवन विधायक अशरफ अली खान, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद नेता डाक्टर विक्रांत जावला, डाक्टर हरेंद्र सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, अरविंद पंवार, पूर्व विधायक अब्दुल वारिस राव, ऋषि राज राझड, सविता मलिक, राजन जावला आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की व विचार गोष्ठी में चौधरी अजित सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
ईमानदारी की जीती जागती मिसाल थे अजित सिंह
शामली। अखिल भारतीय जाट जनजाग्रति संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह के कैराना रोड स्थित कार्यालय पर हुई सभा में प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ईमानदारी की जीती जागती मिसाल थे। उन्होंने किसान हित में कई कार्य किए। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर संजय सिंह, सचिन चौधरी, देवराज, प्रवीण निर्वाल, चंद्रशेखर, पंकज सिरोहा, बाबूराम भैंसवाल, निरंजन सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
शामली कैराना पर रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर- फोटो : SHAMLI
शामली माजरा रोड पर रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पि?- फोटो : SHAMLI