शामली। आयुष के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के डॉ. इसरार के नाम से एक संगठन तंजीमे इस्लामी चलाया जा रहा है, जिससे कई सदस्य जुड़े हुए हैं। उक्त सदस्य ही संगठन का देशभर में प्रचार प्रसार कर रहे हैं। गिरोह के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही गिरोह पर भी शिकंजा कसा जाएगा। संवाद
धर्मांतरण की आरोपी चांदनी कुरैशी व उसके पिता की जमानत याचिका खारिज
कैराना। शामली के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में मुख्य आरोपी चांदनी कुरैशी व उसके पिता की जमानत याचिका लोअर कोर्ट से खारिज हो गई है। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जमानत के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिवक्ता मेहरबान कुरैशी ने बताया कि लोअर कोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो गई है। अभी उनकी ओर से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं तथा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में जमानत के लिए पूरी तरह तैयारी करने के बाद याचिका डाली जाएगी। संवाद
चांदनी ने मुझे छोड़ दिया मगर मैं नहीं छोड़ूंगा
शामली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आयुष ने कहा कि उसे चांदनी ने छोड़ दिया है। मगर वह इस्लाम और चांदनी को बिल्कुल भी नहीं छोड़ेगा। हालांकि मंगलवार को किसी से भी आयुष ने संपर्क नहीं किया। वीडियो दो दिन पहला बताया जा रहा है।