फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने से मिली राहत

विज्ञापन
शामली सुबह आंठ बजे माजरा रोड पर फैला कोहरा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मौसम के मिजाज में एक बार फिर बदलाव आया है। शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और ठंडी हवा चलती रही। दस बजे के बाद तेज धूप निकली। अच्छी खासी धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह दस बजे के लगभग भगवान सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो गया। अच्छी खासी धूप निकलने के बाद बाजारों में रौनक लौट आई। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी और रात के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 17 डिग्री और पांच डिग्री न्यूनतम रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी जारी रहेगा। फिलहाल दो दिन रात में पाला पड़ने से मौसम में ठिठुुरन बरकरार रहेगी। शनिवार और रविवार को बादल छाए रहेंगे। सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार-शुक्रवार को बारिश होगा। बारिश के बाद मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
मौसम का घटता बढ़ता तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
01 जनवरी 17 06
02 जनवरी 18 08
03 जनवरी 19 07
04 जनवरी 18 07
05 जनवरी 18 11
06 जनवरी 14 11
07 जनवरी 15 12
08 जनवरी 14 08
09 जनवरी 14 06
10 जनवरी 17 05

ामली सर्दी में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली सर्दी में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली भैसवाल बस अडडे पर सर्दी में वैन की इन्तजार में खडी छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें