फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से मिली राहत, तेज हवाओं ने किया परेशान

विज्ञापन
शामली में स्कूटी पर सवार होकर जाती युवती। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूप से मिली राहत, तेज हवाओं ने किया परेशान
विज्ञापन

शामली। कई दिन बाद शुक्रवार को मौसम साफ रहा और सुबह से ही चटक धूप निकली। जिससे लोगों ने कड़ाके की सर्दी से राहत महसूस की। हालांकि 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
जनवरी माह में मौसम के कई रूप देखने को मिले। लगभग पूरे माह मौसम खराब रहा। इस बार जनवरी माह में कई दिन हुई बारिश ने पिछले 26 सालों का रिकार्ड तोड़ दिए। कई-कई दिन तक सूरज के दर्शन नहीं हुए, लेकिन शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सुबह से लेकर शाम तक अच्छी धूप निकली। जिसके चलते लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। पिछले 24 घंटे में दिन में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम में सुधार होने की संभावना है।

शामली में धूप में बच्ची के साथ गुजरती महिला।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें