फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धूप निकलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद धूप निकलने से मिली राहत
विज्ञापन

शामली। चार दिन बारिश के बाद रविवार को धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। जिसके बाद अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई। धूप निकलने के बाद दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो दिन मौसम साफ रहने से धूप निकलेगी। उसके बाद बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को मौसम फिर से बिगडे़गा।
विज्ञापन

पिछले चार दिन बारिश होने के बाद रविवार को दिन निकलते ही धूप निकली। पूरे दिन धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जबकि रात का तापमान स्थिर रहा। दिन में 16 किमी हवा चलने से दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक होली के बाद फिर से मौसम के बिगड़ने की संभावना है। दुल्हैंड़ी के अगले दिन बुधवार 11 मार्च, बृहस्पतिवार 12 मार्च, शुक्रवार 13 मार्च को फिर से मौसम बिगड़ेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही के मुताबिक पहाड़ों पर बर्फ गिरने के चलते मौसम अभी ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें