फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या से मिलेगी राहत

Sat, 05 May 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। रोजाना लगने वाले जाम से निपटने के लिए एसपी शुक्रवार को शहर की सड़कों पर उतर गए। उन्होंने विजय चौक पर स्वयं यातायात का संचालन कराया। इस दौरान उन्होंने एक नई व्यवस्था को लागू कर उसका ट्रायल कराया। यदि यह व्यवस्था जाम को कंट्रोल करने में सफल रही तो इसे परमानेंट लागू किया जाएगा।  
विज्ञापन


दरअसल शामली में जाम रोजाना का शगल है। खासकर मेरठ करनाल हाइवे पर विजय चौक और अजंता चौक पर वाहनों की लाइन लगी रहती है। चंद पुलिसकर्मी यातायात को संचालित करते है। पिछले कई दस दिनों से तो जाम के कारण लोग ओर अधिक परेशान है। रात में मेरठ-करनाल हाइवे पर जाम लगा रहता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को एसपी देवरंजन वर्मा ने स्वयं            मोर्चा संभाला। सुबह वह विजय चौक पर पहुंचे।

उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा जाम से निपटने के गुुर सिखाए। इस दौरान उन्होंने विजय चौक पर खड़े होकर कई घंटे तक यातायात को संचालित कराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि यदि इमानदारी से धरातल पर कोई काम करे तो जाम नहीं लग सकता। इस दौरान सीओ ट्रैफिक एके सिंह, टीएसआई भंवर सिंह, कुंदन सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, एसपी ने यातायात पुलिस को साफ निर्देश दिए है कि जो भी गलत साइड में वाहन लेकर आएगा। उसका चालान तत्काल काट दिया जाए। गलत साइड के मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिसकर्मी रस्से से लेंगे रेड लाइट का काम
जाम से निपटने के लिए और ट्रैफिक का आसानी से संचालन करने के लिए रेड लाइट होती है, लेकिन एसपी शामली ने इसके लिए नया ही तरीका निकाल लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से चार रस्से मंगवाए। एक रस्सा कैराना की ओर से आ रही साइड पर लगा दिया। दूसरा रस्सा करनाल की ओर से आ रही साइड पर लगा दिया।

तीसरा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर और बाजार की ओर से साइड पर लगा दिया तथा चौथा मेरठ की ओर से आ रही साइड पर लगा दिया। इसके लिए चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिस साइड का ट्रैफिक रोकना है उस साइड का रस्सा खींचना है और जिस साइड का ट्रैफिक छोड़ना है उस साइड का रस्सा छोड़ना है। एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी चारों पुलिसकर्मियों को निर्देश देने के लिए तथा बाकि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी यातायात नियमों को सख्ती से पालन कराने के लिए लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें