फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त पीसीएस दुहन भी लड़ेंगे कैराना से चुनाव

Sat, 05 May 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  यमुना खादर में बिड़ौली स्थित शत्रु (निष्क्रांत) संपत्ति नियम विरुद्ध नीलाम करने के मामले को लेकर बर्खास्त हुए पीसीएस अफसर आरस दुहन ने भी कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में मैदान में ताल ठोंक दी है। शुक्रवार को दुहन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, दो दिन के भीतर कुल छह नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक जमा एक भी नहीं किया गया है।  
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष से तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें मुजफ्फरनगर के गांव बेगराजपुर निवासी मोतीराम कश्यप पुत्र संतराम ने भारतीय अखंड पार्टी और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, दूसरा नामांकन पत्र कैराना क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी सुरेश कश्यप पुत्र ओमप्रकाश ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खरीदा।
इसके बाद मेरठ के मवाना रोड निवासी रणधीर सिंह (आरएस) दुहन ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्रों के चार सेट खरीदे। बता दें कि आरएस दुहन को शत्रु (निष्क्रांत) संपत्ति नियमों के खिलाफ नीलाम करने के मामले में प्रदेश सरकार ने बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व सांसद रहे हुकुम सिंह ने उनके खिलाफ साजिश कराई, जिस कारण उन्हें बर्खास्त होना पड़ा। इसी वजह से वह मृगांका सिंह के सामने चुनाव लड़ने आए हैं। मजबूती के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें