फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: छात्रवृत्ति योजना में छात्रों को राहत, तकनीकी कारणों से वंचितों को मिलेगा दूसरा मौका

Tue, 14 Apr 2026 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से किसी भी कारणवश वंचित रह गए जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जल्द ही पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिससे छूटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी रीतू रस्तोगी ने बताया कि समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के निर्देशानुसार दोबारा पोर्टल खोलकर सभी पात्र छात्रों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे उनके खातों में उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित न हो।
बताया कि पिछले वर्ष 42 छात्रों को दोबारा खुले पोर्टल का लाभ मिला था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के तहत विभाग ने 42 छात्रों को कुल 5.414 लाख रुपये प्रदान किए थे। इसमें अनुसूचित जाति के 37 छात्रों को 3.994 लाख रुपये और सामान्य वर्ग के 5 छात्रों को 1.42 लाख रुपये की सहायता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें