फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्ट प्रजाति के गन्ने न बोएं किसान

Wed, 02 Mar 2016 12:50 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब शुगर मिल के अधिकारियों ने किसानों के साथ मीटिंग में कहा कि रिजेक्ट प्रजाति के गन्ना की बुवाई ना करें। क्योंकि चीनी मिल रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदेगी।
विज्ञापन


गांव किशोरपुर में हुई मीटिंग में अपर दोआब शुगर मिल के एडिशनल महाप्रबंधक (केन) नरेश कुमार, उपमहाप्रबंधक (केन) केपीएस सरोहा, सहायक प्रबंधक अनिल कुमार और रामा शंकर प्रसाद तथा फील्डमैन वीरसैन मौजूद रहे। एडिशनल महाप्रबंधक नरेश कुमार ने कहा कि जिस खेत में रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना बुवाई कराया जाएगा, उसका सर्वे नहीं होगा। आगामी गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिल रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदेगी।

इस दौरान किसानों ने भी कहा कि वह अपने खेतों में रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना बुवाई नहीं करेंगे। केपीएस सरोहा ने चीनी मिल की ओर से चलाई जा रही विकास योजनों के बारे में बताया तथा किसानों से उनका लाभ उठाने की अपील की। रामाशंकर प्रसाद ने गन्ना बुवाई के समय गन्ने में लगने वाले रोगों से बचाव के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस दौरान किसान पूरण सिंह ने कहा कि चीनी मिल द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ छोटे कृषकों को भी मिलना चाहिए। इस दौरान जनेश्वर, संजीव, सौराज, नैन सिंह, भरत सिंह, राजेश्वर, सुरेश चंद, इंद्र, प्रकाश, धर्मवीर और सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें