कैराना। जमीन हड़पने की रंजिश में महिला व उसके दो बेटों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 6 आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मंडावर निवासी महिला कलसूमा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पति की दो शादियां हुई थी। उसके पति की मृत्यु होने के बाद उसके पति की पहली पत्नी के दो पुत्र उसके बेटों कादिर व बाबर के हिस्से की जमीन हड़पना चाहते है। चार दिन पहले जब वह अपने बेटों के साथ खेत पर जा रही थी, तो मुजाहिद, जावेद, सद्दाम, सलीम, बासा व फुरकान ने गाली-गलौज की। कहा कि यह जमीन हमारी है और मुझे व मेरे बच्चों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।