शामली। स्वीप के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 का प्रयोग करें। मतदाता नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई कार्यशाला में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि डिग्री कॉलेजों में युवाओं को जागरूक करके अधिक से अधिक नए मतदाताओं को पंजीकृत कराया जाए। स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने कार्यशाला का संचालन करते हुए स्वीप के परिचय, उद्देश्य तथा संचालित गतिविधियों की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, सभी एसडीएम , डीआईओएस सरदार सिंह, नीरज कुमार व डॉ. अमित मलिक, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. मांगे राम सैनी, डाक्टर प्रवीण कुमार , हरविंदर, चुनावी चौपाल प्रभारी राहुल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।