फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश बंद होने से घटा यमुना का जलस्तर

Sat, 06 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र तथा पहाड़ों में बारिश बंद होने के चलते यमुना धीरे-धीरे शांत हो रही है। बुधवार को यमुना का जल स्तर जहां उफान पर था। बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर 229.70 मीटर के बाद शुक्रवार को यमुना का जल स्तर घट कर 229.38 मीटर रह गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों क्षेत्र में हुई बारिश के चलते सोमवार व मंगलवार को ताजे वाला हथिनी कुंड बैराज से यमुना में दो किस्तों में 2 लाख 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। मंगलवार को छोड़ा गया 1 लाख 3 हजार क्यूसेक पानी बुधवार सांय तक कैराना यमुना पुल से निकल गया। जिसके चलते बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के करीब 230.42 मीटर पहुंच जाने से प्रशासन की धड़कने बढ़ गई थी। 

बुधवार को भी हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसका असर बृहस्पतिवार को रहा और यमुना का जल स्तर 229.70 मीटर पर रहा। क्षेत्र में बारिश रूक जाने के चलते यमुना धीरे धीरे शान्त होने लगी है। शुक्रवार को सांय 6 बजे कैराना यमुना पुल के नीचे यमुना का जल स्तर घट कर 229.38 पर आ गया। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें