नवजात शिशु जिला चिकित्सालय शामली में देती बाबारी पुलिस
- फोटो : SHAMLI
शामली। बाबरी क्षेत्र के कैड़ी गांव के जंगल में झाड़ियों में मिला नवजात शिशु मेडिकल रिपोर्ट में स्वस्थ पाया गया लेकिन वजन कम होने से उसे चाइल्ड केयर में रखा गया है। सीएमओ के आदेश पर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में एसएन सीओ समक्ष भेजा जाएगा।
रविवार को बाबरी के कैड़ी गांव के जंगल में झाड़ियों में मिला नवजात शिशु मिला था। सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद नवजात शिशु को बालकल्याण समिति की ओर से शहर के दयानंद नगर में चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बाल कल्याण समिति से जुड़ी शोभा ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है, मगर मेडिकल रिपोर्ट में बालक का वजन कम है। शिशु को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया है। शिशु चाइल्ड लाइन के प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि चाइल्ड लाइन व शामली सीएचसी में नवजात शिशु की स्वास्थ्य संबंधी सुविधा उपलब्ध नहीं है। सीएमओ के आदेश मिलते ही मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में एसएन सीओ को मेडिकल जांच के लिए रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति शामली की ओर से दस साल तक के बालकों के लिए बाल गृह जिला रामपुर भेजा जाएगा।