फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कस्तूरबा विद्यालयों में भर्ती अटकी, साढ़े तीन सौ छात्राओं की पढ़ाई पर असर

Thu, 30 Jul 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया अधर में लटक जाने से करीब साढ़े तीन सौ बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विभागीय लापरवाही के चलते अप्रैल में साक्षात्कार होने के बावजूद अब तक नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

विभाग द्वारा फरवरी 2026 में 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। अप्रैल में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार भी पूरे कर लिए गए, लेकिन चार माह बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
भाभीसा (कांधला) स्थित कस्तूरबा विद्यालय में भाषा, शारीरिक एवं स्वास्थ्य विज्ञान, गृह विज्ञान शिक्षिका, मुख्य रसोइया, सहायक रसोइया और चौकीदार के पद रिक्त हैं। वहीं, पंजीठ (कैराना) विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षिका और मुख्य रसोइया तथा ऊन स्थित विद्यालय में मुख्य रसोइया और चौकीदार का पद खाली है।
विज्ञापन

ग्राम भाजू में नव निर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी संचालन के लिए तैयार है। शासन से नए पदों पर भर्ती के निर्देश मिलने के बावजूद चयन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भर्ती की फाइल अंतिम चरण में है, जल्द ही सभी खाली पदों को भरकर शिक्षा व अन्य व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी। - संतोष कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें