फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूरो में दो परिवारों में सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। शामली और कैराना में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में 19 मामलों की सुनवाई हुई। दोनों स्थानों पर एक-एक दंपती में समझौता हो सका। बाकी मामलों में ब्यूरो सदस्यों ने अगली तारीख सुनवाई के लिए दी है।
विज्ञापन

रविवार को शामली के नगरपालिका सभागार में परिवार परामर्श केंद्र (ऐच्छिक ब्यूरो) की बैठक हुई। बैठक में ब्यूरो सदस्यों ने करीब 11 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई। ब्यूरो सदस्यों की कोशिश से एक मामले में समझौता हो सका। अन्य 10 मामलों में समझौता न होने पर उन्हें अगली तारीख सुनवाई के लिए दी गई है। उधर, कैराना के नगरपालिका परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में कैराना, कांधला व झिंझाना थाने से संबधित आठ दंपती विवादों में सुनवाई की गई। इस दौरान केवल तीन मामलों में ही दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिनमें से एक मामले में समझौता हो गया। एक मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने और एक मामले में अगली तारीख दी गई। इस अवसर पर कांउसलर जीवन ज्योति अरोरा, रेखा गोयल, अनिल बंसल, संगीता, डॉ. नसरीन खान व पुलिस विभाग से सोनू पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें