फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस योजना में 64 लाख रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पावर कारपोरेशन विभाग की ओर से संचालित ओटीएस योजना में रविवार को अवकाश के दौरान कैश काउंटर खुले रहे। पूरे दिन बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। जिले भर में 1781 उपभोक्ताओं ने अपने पंजीयन कराए। जिले में 64 लाख रुपये की बिजली बिल की वसूली गई है। पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता जेकेपाल ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत रविवार को जिले भर के 50 बिजलीघरों पर कैश काउंटर खुले रहे। योजना के तहत 1781 बकाया उपभोक्ताओं ने अपने पंजीकरण कराए। जिनसे 64 लाख रुपये के बकाया बिजली बिल जमा कराए गए। ओटीएस योजना में दो दिन शेष हैं। 31 दिसंबर को बकाया बिजली के बिल के पंजीयन कराकर जमा कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें