फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित छह अधिकारियों का वेतन काटने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले छह अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की रिपोर्ट एसडीएम द्वारा डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। इसमें अलग-अलग विभागों के छह अधिकारी अनुपस्थित थे। बुधवार को एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने डीएम जसजीत कौर को अनुपस्थित सभी छह अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने और कार्रवाई किए जाने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन

इन अधिकारियों में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैराना, कृषि विभाग के अपर जिला कृषि अधिकारी कैराना, विद्युत निगम के सहायक अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय कांधला, नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कैराना व कांधला, ग्रामीण अभियंत्र के सहायक अभियंता शामली व वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी कैराना को अनुपस्थिति रहना बताया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में अलग-अलग विभागों के छह अधिकारी अनुपस्थित रहे थे। उनका एक दिन का वेतन काटने और कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें