फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ें नमाज : कारी वकीलुर्रहमानश

Mon, 31 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आपसी प्यार और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है। झिंझाना के मदरसा नूरिया के मोहतमिम कारी वकीलुर्रहमान ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि ईद की नमाज शासन प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ईदगाह व मस्जिदों के अंदर ही पढ़ें। कोई भी नमाजी सड़कों पर नमाज न पढ़े।
विज्ञापन

इस्लाम धर्म हमेशा प्यार का संदेश देता है किसी को परेशानी नहीं ।शामली की मदरसे वाली मस्जिद के कारी मौ. शमशाद अहमद कासमी, मुफ्ती मौ. साजिद कासमी ने भी अकीदतमंदों से सड़कों पर नमाज अता नहीं करने की अपील की है। नगर की प्रमुख अड्डे वाली मस्जिद के कारी अनीस उर रहमान ने भी लोगों से यही अपील की। एसपी रामसेवक गौतम ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी सभी लोग सौहार्द का परिचय दें। प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए सड़क पर नमाज अता करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें