फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चूहे ने गुल कर दी तीन मोहल्लों की बिजली

Mon, 18 Nov 2024 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चूहे की करतूत के कारण शहर के तीन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक गुल रही। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह बिजली को सुचारु किया गया। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को सुबह के समय करीब नौ बजे खेड़ी करमू बिजलीघर की लाइन की वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में अचानक ही फाल्ट आ गया। नतीजन शहर के काका नगर, दयानंद नगर, कमला काॅलोनी की आपूर्ति गुल हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच की तो पता चला कि चूहा वीसीबी में घुस गया था, जिसके कारण आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। बाद में किसी तरह आपूर्ति को सुचारु कराया गया।
काका नगर के रामदेव, मुनीर, सविता देवी का कहना है कि आए दिन किसी न किसी कारण से आपूर्ति गुल रहती है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर विभागीय अधिकारी सुधार करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के जेई सौरभ का कहना है कि चूहे के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके अलावा शहर के झिंझाना रोड पर भी फाल्ट के कारण आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रही, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें