फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा

Tue, 22 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली के कांधला में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन नहीं मिलने की समस्या को निपटाने के लिए हुए समाधान शिविर में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पालिका चेयरमैन ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया । 

कस्बा कांधला में काफी समय से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के संचालक पर राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए सोमवार को नगर पालिका परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान व पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या के समाधान कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान और पालिका चेयरमैन हसन ने लोगों को शांत करते हुए कस्बे के सभी राशन डीलरो को वहां बुलवाया।
विज्ञापन


उनके समक्ष ही उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा और राशन मांगने पर अभद्रता की जाती है। कुछ लोगों का आरोप था कि उनके नाम ही लिस्ट से काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस पर राशन डीलरों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम शासन से आई लिस्ट में है। मनीष चौहान ने संबंधित अधिकारी से वार्ता कर लोगों की समस्या के समाधान के बारे में वार्ता की। चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त समस्या का समाधान कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें