कैराना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ मोहल्ला फरमान ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया गया तथा अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसकी पुत्री के साथ कई बार अनैतिक संबंध बनाए गए।
महिला ने बताया कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता भी अभी से तय किया हुआ था, ताकि सही उम्र आने पर उसकी शादी कर सके, लेकिन आरोपी को उसकी पुत्री के रिश्ते की जानकारी हो गई थी और उसने उसकी पुत्री का रिश्ता भी तुड़वा दिया, क्योंकि आरोपी के पास उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो है। आरोपी ने यह भी धमकी दी है कि यदि फिर कहीं रिश्ता तय किया गया, तो उसे भी तुड़वा दिया जाएगा। सीओ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद