फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रांगढवाला लायंस की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
जलालाबाद में आर पी एल रोड प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत की खुशी मनाते ​खिलाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के गोशाला मैदान पर चल रही रोड प्रीमियर लीग(आरपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता लीग के फाइनल मैच में गोशगढ़ की टीम को रांगढवाला लायंस ने 2 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में गोशगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गोशगढ़ ने बल्लेबाजी करते हुए अच्छे प्रदर्शन के साथ 20 ओवर में आठ विकेट नुकसान पर 232 रन बनाए। अंशुल चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी के साथ 41 गेंद में दो चौके व 11 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। नितिन सांगवाल ने भी 17 गेंद में 33 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए रांगढवाल लायंस ने अच्छी शुरूआत करते हुए 19 ओवर में आठ विकेट खोकर 233 रन बनाकर दो विकेट से जीतकर आरपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।
रांगढवाला टीम के बाबू राम ने 32 गेंद में 69 रन व कप्तान शुभम चौधरी ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंद में 91 रन बनाए। रांगढवाला के शुभम चौधरी को प्लेयर ऑफ दा मैच चुना गया। फाइनल मुकाबले में मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मैच के दौरान आए हुए अतिथियों ने दोनों टीमों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर आयोजनकर्ता में अंकुर चौधरी, मोहित चौधरी मुखिया, सचिन चौधरी, जयदीप चौधरी, अरविंद चौधरी, अंकित चौधरी, मुकुल रोड, जतिन मुखिया, ऋतिक चौधरी, लक्षेन्द्र चौधरी, रोहित रोड, रजनीश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें