जिले में पुलिस लाइन से लेकर मुख्यालय तक फोर्स तैनात रहेगा। जिलेभर में दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों व पीएसी बल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा क्यूआरटी भी तैनात की गई है। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सभी धार्मिक स्थलों, चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थल, रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन आदि स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा।
संवेदनशील क्षेत्रों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों, होटल, ढाबों और धर्मशालाओं पर खास निगाह रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। यूपी हरियाणा सीमा बॉर्डर पर कैराना और बिड़ौली यमुना ब्रिज पर चेकिंग अभियान चलाया गया है।
एएसपी ने बताया सोशल मीडिया पर या अन्य माध्यम से अगर किसी ने आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट या भड़काऊ भाषण देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक व शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज व हल्का इंचार्ज समेत भी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।