म्यूजिकल चेयर में रामभतेरी रही प्रथम
शामली। बीएसएम स्कूल में कक्षा सात से दस तक के बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए तीसरे व अंतिम चरण की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने प्रतिभाग कर खेलों का आनंद लिया।
अभिभावकों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर खेल में कक्षा नौ की इशिका की दादी 65 वर्षीय रामभतेरी देवी ने अन्य बच्चों की माताओं को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैलून ब्लास्टिंग खेल व मार्बल रेस में कक्षा सात की लक्की की माता ममता मलिक व कक्षा नौ के ओजस शर्मा की माता बेबी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कीपिंग रेस में कक्षा सात की लक्की की माता ममता मलिक विजयी रहीं। ईट द बिस्कुट खेल में पूजा शर्मा की माता बेबी प्रथम स्थान पर रहीं। बैलून ब्लास्टिंग खेल में कक्षा नौ की टिया और उनकी बहन नंदिनी ने छात्र अभिभावक समूह खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिकअप द बॉल खेल में अभिभावकों ने सामूहिक रूप से जीत हासिल की। बच्चों के लिए बैलून रेस में बालिका वर्ग में कक्षा नौ की वंशिका और बालक वर्ग में कक्षा सात के भव्य प्रथम स्थान पर रहे।
पिकअप द बॉल खेल में कक्षा नौ की इशिका, वंशिका प्रथम रहीं। मार्बल रेस में कक्षा सात की रौनक बालिका वर्ग में और इसी कक्षा के नियोवीर बालक वर्ग से प्रथम रहे। वन लेग रेस वर्किंग रेस में कक्षा नौ की वंशिका, ईट द बिस्कुट खेल में कक्षा सात से नियोवीर, कक्षा आठ से रजत राठी प्रथम रहे। पुरुष अभिभावकों को फुटबॉल, क्रिकेट आदि खेलने का मौका मिला। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, शिवम छाबड़ा, आशु पंडित, सुनीता चौधरी, अनीता शर्मा, इंदू नामदेव, सीमा पांचाल, गुलशन सैनी, दीपक चौधरी, अंकुर जैन, हरित सिंह आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।