फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्म का प्रसंग सुन विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 13 Sep 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि श्रीराम कथा के सुनने से मनुष्य के सारे कष्ट समाप्त होते हैं।  जहां-जहां श्रीराम कथा का आयोजन होता है, वहां हनुमान जी का वास होता है। 
विज्ञापन


सोमवार को नवीन मंडी स्थल पर श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करते हुए परम पूज्य संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव से पार्वती ने श्रीराम कथा सुनाई। महाराज श्री ने देव मुनि नारद मोह की लीला का वर्णन सुनाया। महाराज श्री ने श्रीराम जन्म की लीला का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि ऋषियों- मुनियों के आशीर्वाद से अयोध्या पति राजा दशरथ ने रानी कौशल्या, कैकई, सुमित्रा आदि रानियों को पुत्र कामेष्ठी यज्ञ का प्रसाद खिलाया। रानी कौशल्या के श्रीराम, कैकई के भरत, सुमित्रा के लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ।  

मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज के ओएसडी राधेश्याम यादव, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल मौजूद रहे। श्रीराम कथा के आयोजक पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रविकांत गर्ग, श्रीपाल गोयल, अजय सगल,  विजय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें