फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से देवस्थान हटाने का विरोध

Tue, 13 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के भाकूवाला मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान देवस्थान हटाने को लेकर विरोध हो गया। व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर कहा कि देवस्थान यथास्थान पर ही रहना चाहिए। बाद में तय हुआ कि सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए ही निर्माण कार्य कराया जाएगा। 
विज्ञापन


माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर में सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार सुबह व्यापारी इकट्ठा होकर मंदिर परिसर पहुंचे और निर्माण कार्य की वजह से देवस्थान  खंडित करने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कराओ, लेकिन वर्षों से बने देवस्थान  यथास्थान पर रहने चाहिए।

दोनों पक्षों में काफी देर इसी बात को लेकर बहस होती रही। मंदिर कमेटी से जुड़े लोगों ने कहा कि निर्माण कार्य मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कराया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मावलंबियों का भी सहयोग है। निर्माण कार्य सभी की सहमति से ही कराया जाएगा। भूपेंद्र चौधरी, ब्रजभूषण संगल, मुकेश तथा अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन संस्था की ओर से पंकज गुप्ता, अमित गर्ग, अमित मित्तल, दिनेश गुप्ता, मुकेश गेहूं वाले, सुनील मित्तल, अरविंद गोयल, सुनील गर्ग, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें