फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों का प्रदर्शन, गिरफ्तारी दी 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी और शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान शहर में मशाल जुलूस निकाला और गिरफ्तार दी। मुख्यमंत्री के नाम  ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली न होने पर छह फरवरी को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जिलाध्यक्ष संजीव मलिक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संगठन के कार्यकर्ता हर समय तैयार रहें। इस दौरान वीवी इंटर कालेज से मशाल जुलूस शुरू निकाला गया। मंच के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा और संयोजक इसरार खान ने बताया कि मांगे पूरी न होने पर छह फरवरी को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। मौके पर जिला मंत्री गौरव कुमार, अजय कुमार, मौहम्मद हारूण, रीतू, अजय तोमर, धर्मेंद्र,  सुधीर, नवीन, महेश कुमार, अनित कुमार, गुलाब सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान मौके पर एसडीएम सदर प्रशांत भारती, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह सहित आदर्श मंडी पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जिलाध्यक्ष संजीव मलिक के नेतृत्व में 45 राज्य कर्मचारियों शिक्षकों को गिरफ्तार दी है। जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। मौके पर योगेश राठी, मौहम्मद सरवर, सुधीर राणा, राजेश तिवारी, संदीप जिंदल, कृष्ण अवतार, लोकेश चौधरी, नीरज जैन, सचिन चौहान, सुरेंद्र कुमार, परमवीर चौहान, गोपाल, लोकेश कुमार, दिलशाद अहमद, अरविंद सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें