फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राजपाल अध्यक्ष, जसपाल महासचिव निर्वाचित

Sun, 02 Feb 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली बार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष राजपाल सिंह ।
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के शनिवार को हुए वार्षिक चुनाव में राजपाल सिंह अध्यक्ष और जसपाल राणा महासचिव चुने गए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर राजपाल सिंह ने विजेंद्र सिंह को 19 मतों से हराया। शामली जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बार भवन में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर दो बजे तक चला।
मतदान के दौरान सुबह से ही वकीलों में उत्साह नजर आया। दोपहर बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष सहित अन्य छह पदों के लिए कुल 247 में 235 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यपाल सिंह बालियान ने मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर राजपाल सिंह को 126 जबकि विजेन्द्र कुमार को 107 वोट प्राप्त हुए। महासचिव पद पर जसपाल राणा को 148 और दीपक कौशिक को केवल 82 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर रूपेश शर्मा 131, मोहित कुमार 97, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सैनी को 129, रतन सिंह को 103, सहसचिव प्रशासन मणिकांत शर्मा को 129, सत्यदेव मैथल को 102, सह सचिव प्रकाशन सत्यांशु वर्मा को 123, मोहित गर्ग को 97, सह सचिव पुस्तकालय विपिन सैनी को 103, सत्यपाल सिंह को 123 वोट मिले।
वरिष्ठ सदस्य पद पर केपी सिंह और कनिष्ठ सदस्य पद पर हिमांशु गौतम, प्रशांत कश्यप, ऋषभ जैन, प्रवीण कुमार निर्विरोध चुने गए।
चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। विजयी पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

शामली बार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष राजपाल सिंह ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें