फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला से बात और अभद्रता की रंजिश में ली थी राजेंद्र की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक सप्ताह पहले हुई बुजुर्ग राजेंद्र कुमार की हत्या का आदर्श मंडी थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा, मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का दावा है कि महिला से बात करने और अभद्रता करने की रंजिश में आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या की थी।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में 22 जून को जय जवान जय किसान इंटर काॅलेज मुंडेट के निकट खेत की दीवार के बराबर में बुजुर्ग शव मिला था। 24 जून को राजकिरण व रविकांत निवासी मोहल्ला रामसागर ने शव की पहचान अपने पिता राजेंद्र (65) के रूप में की थी। मृतक के पुत्र रविकांत की तहरीर पर 27 जून को गांव मुंडेट कलां निवासी अजीत के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी रामसेवक गौतम ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी अजीत उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजेंद्र का उनके गांव के श्रवण के घर आना जाना था। वह भी श्रवण के घर आता जाता था। जब वह श्रवण के घर आता था तो राजेंद्र उसके साथ बदतमीजी करता था और घर जाने से रोकता था। इसे लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई थी। श्रवण के घर आने जाने और श्रवण की पत्नी से बात करने को लेकर उसकी व राजेंद्र की रंजिश रहने लगी।
विज्ञापन

आरोपी ने 20 जून की रात में राजेंद्र को फोन करके दावत पर बुलाया। उसने अपनी ई-रिक्शा से मोहल्ला रामसागर से राजेंद्र को अपने साथ लिया था। इसके बाद आरोपी ने शराब के दो पव्वे और खरीदे। राजेंद्र ने पहले से भी शराब पी रखी थी। इसके बाद वे गांव मुंडेट से होते हुए कॉलेज के पीछे सड़क पर ई रिक्शा खड़ी कर शराब पीने लगे। राजेंद्र को नशा ज्यादा होने पर उसे ई रिक्शा से नीचे गिरा दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद शव को दीवार की तरफ घास में छिपा दिया। मृतक के मोबाइल का सिम निकालकर तोड़ दिया था और मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें