फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान और निराश्रित पशुओं का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसान यूनियन की बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान एवं निराश्रित पशुुओं की समस्या का मुद्दा उठाया गया। इसके साथ ही किसान आंदोलन को ओर तेज करने के लिए चर्चा की गई।
विज्ञापन

रविवार को गांव कुड़ाना में अपने आवास पर हुई बैठक में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान का मुद्दा उठाया। राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन ने कहा कि निराश्रित पशु फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान की आय दुगनी ना होकर किसान और नुकसान में जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल ने कहा गन्ना भुगतान जिले में एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जिससे किसान कोरोना जैसी महामारी में ठीक से अपना इलाज नहीं करा पाए। युवा जिलाध्यक्ष टीनू जावला ने बिजली के मुद्दे को उठाया। कहा कि बिजली चोरी के नाम पर उपभोक्ताओं से जबरन वसूली की जा रही है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल मलिक, कंवरपाल सिंह मलिक, अमित निर्वाल, जयपाल सिंह, विपुल मेघवाल, रूपेश कालखंडे, सोनू, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें