फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों पर प्रस्तावित पांच फीसदी जीएसटी निरस्त करने, विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या दूर करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। इसको लेकर जिले के व्यापारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा।
शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी शहर के शिवचौक पर इकट्ठा हुए। इसके बाद व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। वहां डीएम जसजीत कौर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें जीएसटी परिषद द्वारा 18 जुलाई से विभिन्न डब्बा बंद खाद्य पदार्थों पर लगाए पांच फीसदी जीएसटी कर निरस्त करने की मांग की। मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि शामली मंडी में गुड़ का व्यापार प्रमुख व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीएसटी लगने से गुड़ व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया कि शामली की विद्युत सप्लाई चरमराई हुई है। मात्र 10 घंटे या 12 घंटे आपूर्ति मिल रही है। लो वोल्टेज से कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि जिला मुख्यालय पर 22 घंटे विद्युत सप्लाई के निर्देश हैं। व्यापारियों ने नगर के विजय चौराहा व्यापार शक्ति चौक का सुंदरीकरण किए जाने मांग की उठाई। डीएम व्यापारियों को सभी मामलों पर उचित कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेश सिंघल, शामली मंडी व्यापार के अध्यक्ष राजीव सिंघल, पवन सिंघल, रवि संगल, महेश धीमान, आशु पुरी, सुखपाल जागिंड, ऋषभ जैन ,पवन गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें