मेरठ। भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल निदेशालय के निर्देश पर बुधवार को पूर्वा इलाहिबख्श स्थित प्राथमिक विद्यालय में खेल जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव के निर्देशन में खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के प्रशिक्षक गौरव त्यागी ने छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व और सरकार की खेल योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बच्चों को प्रधानमंत्री की ओर से खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील से भी अवगत कराया। प्रदेश सरकार की ओर से ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों ने खेलों से जुड़ी जानकारी उत्साहपूर्वक सुनी और प्रशिक्षक के साथ खुशनुमा पल बिताए। संवाद