फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवआरती में भक्तों पर फूलों की बारिश

Sat, 22 Jul 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
kawar - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शामली। शिवरात्रि पर शाम को शिवचौक पर भगवान आशुतोष की महाआरती में शामिल होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं पर ड्रोन से फूलों की बारिश की गई।  शुक्रवार को शिवरात्रि की शाम शहर के मध्य शिवचौक बिजली की रंगीन झालरों से जगमग था।
विज्ञापन


सायंकाल 7.30 बजे शिवचौक मंदिर समिति के महाआरती कार्यक्रम में पंडित संजय शास्त्री द्वारा भगवान आशुतोष का मुख्य यजमान के रूप में मौजूद सिल्वर बेल्स के चेयरमैन अजय संगल को विधि विधान से  पूजन संपन्न कराया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा, चेयरमैन अरविंद संगल, एएसपी जगदीश शर्मा, एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को पूजा अर्चना और महाआरती कराई गई। 

श्रद्धालुओं की भीड़ पर मंदिर समिति की ओर से ड्रोन से फूलों की बारिश की गई। इस मौके पर पालिका परिषद के पूर्व सदस्य  मनोज मित्तल, श्रीपाल गोयल, वीना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मंदिर समिति की ओर दिनेश जैन, सुनील चौधरी, पप्पू, अनिल कुमार, सोनू  आदि पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। शिवरात्रि में भगवान आशुतोष की महाआरती के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रेलवे रोड, हनुमान रोड, मिलरोड, भिक्की मोड़, धीमानपुरा रेलवे फाटक पर बैरियर लगाकर जाम कर दिया था।     
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें